राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान महिला दरोगा से फोन झपटने वाले भाजपाईयों की तलाश

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान महिला दरोगा से फोन झपटने वाले भाजपाईयों की तलाश

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान महिला दरोगा से फोन झपटने वाले भाजपाईयों की तलाश

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर 23 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान एक महिला दरोगा से मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने भाजपाईयों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान एक महिला सिपाही से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस अब महिला दरोगा से मोबाइल झपटने वाले भाजपाईयों की तलाश कर रही है। इस मामले में महिला दरोगा के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

दरसल, 23 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए काफी संख्या में भाजपाई जीरो प्वाइंट पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया था। इस बीच भाजपाईयों ने विरोध किया तो एक महिला दरोगा अपने मोबाइल से विडियो बनाने लगी। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला दरोगा से उनका मोबाइल छीन लिया था।

जिसके बाद पुलिस और भाजपाईयों पर काफी नोंकझोंक हुई थी। पुलिस ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अब महिला दरोगा से फोन छीनने वाले लोगों की तलाश में है। पुलिस विडियो के जारिए उनकी पहचान कर रही है। इस मामले में अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला दरोगा व सिपाही के बयान दर्ज कराएं जाएंगे। उनके बयान के आधार पर किसी का नाम सामने आता है, तो उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.