ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोसाइटी के पास मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोसाइटी के पास मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोसाइटी के पास मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के समीप बेसमेंट में एक सुरक्षा गार्ड का शव मिला है। गार्ड की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बिसरख कोतवाली को फोन पर शव मिलने की सूचना मिली। 

मृत व्यक्ति की शिनाख्त राजेश त्रिवेदी के रूप में की गई है। मृतक यूपी के सीतापुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला 30 फिट गहरे बेसमेंट में तख्त से गिरने के कारण प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.