दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दोस्त से शादी करने पर अड़ी, जानिए पूरा मामला

दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दोस्त से शादी करने पर अड़ी, जानिए पूरा मामला

दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दोस्त से शादी करने पर अड़ी, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गोरखपुर के संत कबीर नगर में एक बड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बारात लेकर दूल्हा जैसे ही दुल्हन के घर पहुंचा तो दहलीज पर कदम रखते ही दुल्हन ने अंदर खिड़की से झांक कर दूल्हे को देखा तो शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन दूल्हे के बराबर में खड़े उसके एक दोस्त से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान द्वार पूजा की रस्म बीच में रुक गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। किसी तरह पुलिस ने दुल्हन को समझाया। जिसके चलते देर रात को दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई।

संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक बारात लेकर पहुंचा था। जैसे ही द्वार पूजा के लिए दूल्हे ने ससुराल पक्ष के घर की दहलीज पर कदम रखा। दुल्हन ने खिड़की से झांक कर दूल्हे को देख लिया। इसी दौरान दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया और दूल्हे के बराबर में खड़े उसके एक दोस्त की तरफ इशारा करते हुए शादी करने की जिद करने लगी। दुल्हन ने बताया कि उसकी शादी दूल्हे के दोस्त से तय हुई थी। 

इस दौरान द्वार पूजा की रस्म बीच में रुक गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अडिग रही। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। जगदीशपुर पुलिस चौकी चौकी प्रभारी चतुर्भुज पांडे मौके पर पहुंचे और किसी तरह दुल्हन को समझाया। किसी तरह दुल्हन ने दूल्हा से शादी के लिए हामी भरी। जिसके बाद देर रात को करीब 2:00 बजे द्वार पूजा के रस्म पूरी की गई और दुल्हन को विदा किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.