दिल्ली हिंसा में पुलिस पर फायरिंग करने वाला शाहरुख खान शामली से गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर फायरिंग करने वाला शाहरुख खान शामली से गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर फायरिंग करने वाला शाहरुख खान शामली से गिरफ्तार

Tricity Today | शाहरुख खान

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर फायरिंग करने वाला शाहरुख खान दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के सामने से गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर आ गयी है। जहां पुलिस टीम आरोपी शाहरुख खान से पूछताछ कर रही है।

शाहरुख खान ने 24 फरवरी को दिल्ली हिंसा के दौरान फायरिंग कर दी थी। इस दौरान शाहरुख खान ने एक पुलिसकर्मी के सीने पर भी बंदूक तान दी थी। शाहरुख खान ने दिल्ली हिंसा में कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान शाहरुख खान के कैमरे में कैद हो गया था।

कैमरा फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम ने शाहरुख खान की जांच शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रहता है। पुलिस ने जब उस्मानपुर इलाके में दबिश दी तो शाहरुख खान अपने परिवार के साथ वहां से फरार हो गया। इस मामले को लेकर दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बॉर्डर पर शाहरुख खान की तलाश की जा रही थी।

पुलिस को जानकारी मिली कि शाहरुख खान उत्तर प्रदेश के शामली में छुपा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश की पुलिस की मदद से शाहरुख खान को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी शाहरुख खान से पूछताछ कर उसके लोगों और उस को पनाह देने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.