Greater Noida: श्री राम रसोई ने गौर सिटी में बांटे कढ़ी-चावल

Greater Noida: श्री राम रसोई ने गौर सिटी में बांटे कढ़ी-चावल

Greater Noida: श्री राम रसोई ने गौर सिटी में बांटे कढ़ी-चावल

Tricity Today | श्री राम रसोई ने गौर सिटी में बांटे कढ़ी-चावल

आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री राम रसोई गौर सिटी ने भगवान बुद्ध से इस कोरोना महामारी के शीघ्र खत्म होने की विनती की और 1575 पैकेट्स कढ़ी चावल का प्रसाद गरीबों में वितरित किया। आज लगातार 6वें दिन भी रसोई का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा है। आज एवेन्यू 5 गौर सिटी और साया जिओन सोसायटी के गार्ड्स व हाउस कीपिंग स्टाफ को भी भोजन का वितरण किया गया। 

रसोई से जुड़े सभी कर्मठ सदस्यों और स्वयं सेवकों का सहयोग श्री राम रसोई को प्राप्त हो रहा है। श्री राम रसोई गौरसिटी इस कार्य को लॉकडाउन के दौरान करने के लिए संकल्पित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.