Ghaziabad: बम्हैटा गांव में इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया से लौटे 4 लोगों में कोरोना के लक्षण, आइसोलेट किया गया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद से सटे गांव बम्हेटा गांव से बड़ी खबर आ रही है। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया से लौटे 4 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। सभी के नमूने लिए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग ने चारों को हाउस आइसोलेट कर दिया है। खुद में लक्षण महसूस होने के बाद चारों लोग खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने चारों की जांच की। सभी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद 14 दिनों के होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग अगले 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहेंगे। इनके हाथों पर होम क्वारंटाइन की स्टाम्प लगा दी गई है। इससे ये लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने इनकी निगरानी शुरू कर दी गई है।

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सब सामान्य रहा है। पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इन लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.