Greater Noida: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया

Greater Noida: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया

Greater Noida: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया

Tricity Today | सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया

ग्रेटर नोएडा के विभिन्न बाजारों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों का सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है।

शनिवार को शहर के जगतफार्म, रामपुर मार्केट आदि कई बाजारों में समाजसेवी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नुक्कड नाटिकाओं का आयोजन किया। इन नाटिकाओं की थीम सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोके जाने को लेकर थी। लोगों को जागरूक किया गया कि प्लास्टिक से खतरनाक प्रदूषण होता है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

सूरजपुर से गढ़ गंगा तक लगाए जाएंगे पौधे
ग्रेटर नोएडा की एक समाजसेवी संस्था ने सूरजपुर स्थित वैटलैंड से गढगंगा तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम बनाया है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि संस्था खुद भी पेड़ लगाएगी और रास्ते में पड़ने वाले तमाम गांवों के लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान की शुरूवात रविवार से की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.