Meerut : सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से वायरल वीडियो की हकीकत चिकित्सा मंत्री को बताई, क्या बोले मंत्री

Meerut : सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से वायरल वीडियो की हकीकत चिकित्सा मंत्री को बताई, क्या बोले मंत्री

Meerut : सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से वायरल वीडियो की हकीकत चिकित्सा मंत्री को बताई, क्या बोले मंत्री

tricitytoday | Somendra Tomar

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और वीडियो शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। जिसमें मेरठ मेडिकल कॉलेज के हालात दिखाए गए हैं। दिखाया गया है कि यहां कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। कोविड-19 वार्ड में गंदगी पसरी हुई है। मरीजो की भी ठीक प्रकार से देखभाल नहीं की जा रही।

ऑडियो और वीडियो वायरल होते ही मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। विधायक ने इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना से टेलिफोनिक वार्ता की। मेडिकल कॉलेज का हाल बताया। कहा कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीजों को उपचार के लिए रखा गया है लेकिन वाकई मरीजों का ठीक प्रकार से इलाज नहीं हो पा रहा है। 

सोमेंद्र तोमर ने बताया, उपचार नहीं मिल पाने के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजन मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर प्रतिदिन उपचार नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। मरीज मेडिकल कॉलेज में जाने से डर रहे हैं। कोई भी ठीक व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में नहीं है। मरीजों को खाना भी ठीक समय पर नहीं मिल रहा है। कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वीडियो में भी मरीज मेडिकल कॉलेज का हाल बता रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सारी बात को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल कार्यवाही करते हुए बताया कि डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी को मेरठ भेजा जा रहा है, जो अग्रिम कार्यवाही करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.