ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल पहुंचाने के लिए काम तेज किया, 41 करोड़ जारी, ये है पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल पहुंचाने के लिए काम तेज किया, 41 करोड़ जारी, ये है पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल पहुंचाने के लिए काम तेज किया, 41 करोड़ जारी, ये है पूरी जानकारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण मैं ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक गंगाजल पहुंचाने के लिए परियोजना पर काम तेज कर दिया है। प्राधिकरण ने गंगाजल परियोजना को गति देने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने बुधवार को 41 करोड़ रुपये के कामों के लिए चार निविदाएं निकाली हैं। इसमें गंगाजल प्रोजेक्ट के रुके हुए कार्यों के लिए निविदा भी शामिल है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल कामों के साथ सिविल कार्य भी शामिल हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये काम अगले दो महीने में शुरू हो जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने आवश्यक निर्माण व विकास कार्य और आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यों की योजना बनाकर निविदाएं निकाल रहा है, ताकि कामों को जल्द कराया जा सके। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने बुधवार को कई विकास कार्यों के लिए निविदाएं निकाली हैं। बुधवार को 41.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की 4 निविदायें जारी की गईं। इसमें 85 क्यूसेक गंगाजल प्रोजेक्ट के काम भी शामिल हैं। 

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें गंगा जल परियोजना के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल कामों के अलावा सिविल के कार्य भी शामिल हैं। सिविल के कामों में फेस-1 के रिजर्व वायर भी शमिल हैं। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि यामहा रेडलाइट से गौड़ सिटी रोटरी तक 60 मीटर चौड़ी और एनएच-24 लिंक रोड की स्ट्रीट लाइट का अनुरक्षण कार्य, डीएससी रोड के अलावा कई और सड़कों की स्ट्रीट लाइट का अनुरक्षण कार्य और सेक्टर-2 में ए व बी ब्लॉक के विकास कार्य कराए जाने हैं। 

उन्होंने बताया कि निविदा प्रकाशन के बाद समस्त औपचरिकतायें पूर्ण कराते हुए 2 माह में कार्य आरम्भ हो जाएगा। अब तक 136 निविदाएं निकाली गईं। प्राधिकरण ने लाकडाउन की अवधि से अनलाक 1.0 शुरू होने के दौरान 136 निविदायें निकाली हैं। इन निविदाओं से 163.43 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। परियोजना विभाग ने अन्य महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्य तथा आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यों के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.