ग्रेटर नोएडा: सपाइयों ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का स्वागत

ग्रेटर नोएडा: सपाइयों ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का स्वागत

ग्रेटर नोएडा: सपाइयों ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का स्वागत

Tricity Today | सपाइयों ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का स्वागत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा के रविवार को लखनऊ से गाजियाबाद जाते समय जेवर टोल प्लाजा पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। महँगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और लोगों के रोजगार खत्म हो रहे है जिससे प्रदेश भर में भूखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश को जाति एवं संप्रदाय वाद की आग में झोंक रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है और कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे। 

इस मौके पर पर प्रमुख रूप से जेवर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, इंद्रपाल छौंकर, अतुल शर्मा, रोहतास प्रधान, औरंगजेब अली,  कुलदीप पंडित, शैलेंद्र भाटी, विकास यादव, मोनू पंडित, नवाब कुरैशी,  राजेश रोही, अजय शर्मा, भगत यादव, हरीश ठाकुर, मंटोंली प्रधान विष्णु पंडित, , ललित गोयल, हैदर अली, यासीन पहलवान  आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.