श्रीचंद शर्मा जीत हासिल करने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

श्रीचंद शर्मा जीत हासिल करने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

श्रीचंद शर्मा जीत हासिल करने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

TriCity Today | श्रीचंद शर्मा को जीत हासिल करने के बाद भाजपा के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष मोहित बेनीवाल स्वागत करते हुए।

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतने के बाद गुरुवार की देर शाम श्रीचंद शर्मा मेरठ में क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने स्वागत किया। मोहित ने श्रीचंद शर्मा को पार्टी का पटका पहनाया और शॉल ओढ़ाया। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।

आपको बता दें कि श्रीचंद शर्मा ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा का 48 वर्षों से लगातार चला आ रहा एकछत्र राज समाप्त किया है। पिछले आठ विधान परिषद चुनावों के दौरान ओम प्रकाश शर्मा अपराजित रहे थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले एक से एक दिग्गज ओम प्रकाश शर्मा की व्यूह रचना को तोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मनोयोग के साथ इस चुनाव में लड़ाई लड़ी। जिसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। श्रीचंद शर्मा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। दरअसल, आजादी के बाद पहली बार इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कामयाबी हासिल करने में सफल हुई है।

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह मेरठ की कताई मिल परिसर में मतगणना की शुरुआत हुई। पहले चरण से ही श्रीचंद शर्मा ने बड़ी लीड हासिल की। दूसरे चरण में उन्होंने फासला दोगुना कर दिया था। तीसरे चक्र की गिनती पूरी होने के बाद श्री चंद शर्मा को जीत के लिए स्पष्ट मत मिल चुके हैं। जिसके चलते दूसरी वरीयता के मतों की गिनती करने की आवश्यकता नहीं रही है। श्रीचंद शर्मा ने 19262 मतों में से 7186 मत हासिल किए हैं। जबकि ओम प्रकाश शर्मा केवल 2954 मत हासिल कर पाए हैं। इस तरह ओम प्रकाश शर्मा 4232 मतों से पराजित हो गए हैं। अब श्रीचंद शर्मा की विजय को घोषित करने की औपचारिकता मात्र शेष है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.