राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का बुलंदशहर में हुआ जोरदार स्वागत, कई ब्राह्मणों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Tricity Today | राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का बुलंदशहर में हुआ जोरदार स्वागत, कई ब्राह्मणों को दी बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वरिष्ठ समाजसेवी नानक शर्मा ने सोमवार को बुलंदशहर में ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में बुलंदशहर के राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। 

जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिन शर्मा, शेखर शर्मा ने नानक शर्मा का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया है।

इस मौके पर नानक शर्मा ने बताया कि योगी सरकार को प्रदेश के ब्राह्मणों को उनकी संख्या के हिसाब से नौकरी और शिक्षा का अधिकार देना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नानक शर्मा ने पंडित टेकचंद शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर और अमित शर्मा विचोला को जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर में सैकड़ों ब्राह्मणों को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ में शामिल किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.