Greater Noida: कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने डाल दी अश्लील वीडियो, फिर जानिए क्या हुआ

Greater Noida: कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने डाल दी अश्लील वीडियो, फिर जानिए क्या हुआ

Greater Noida: कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने डाल दी अश्लील वीडियो, फिर जानिए क्या हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण व्याप्त महामारी से बचाव के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके पढ़ाई-लिखाई का दौर जारी है। शहर के तमाम कॉलेजों ने छात्रों के लिए कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। जिन पर शिक्षक तमाम जानकारियां मुहैया करवाते हैं। ग्रेटर नोएडा के एक इंटर कॉलेज के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक छात्र ने अश्लील वीडियो डाल दी। इस मामले की शिकायत अन्य छात्रों के अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन से की है। 

लॉकडाउन के दौरान कॉलेज की तरफ से कक्षा आठ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में छात्र और उनके अभिभावक भी जोड़े गए हैं। इसी ग्रुप के माध्यम से छात्रों को होम वर्क दिया जाता था। मगर गर्मियों की छुट्टियों के चलते बीस अप्रैल से स्कूल स्टाफ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस दौरान छात्र ग्रुप पर अधिक सक्रिय हो गए। मंगलवार की रात किसी छात्र ने इस ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाल दी। 

बुधवार की सुबह जब अन्य छात्रों और अभिभावकों ने इसको देखा तो ग्रुप पर ही जमकर विरोध किया। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से कार्यवाही करते हुए छात्र को ग्रुप से रिमूव कर दिया गया है। सदस्यों को भविष्य में इस तरह की हरकत नही करने की हिदायत दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.