Hathras Gangrape Case : कांड करने वाले दरिंदो को ऐसी सजा दी जाएं, सोचने वालों की रूह तक कांप जाएं, जानिए किसने कहा

Hathras Gangrape Case : कांड करने वाले दरिंदो को ऐसी सजा दी जाएं, सोचने वालों की रूह तक कांप जाएं, जानिए किसने कहा

Hathras Gangrape Case : कांड करने वाले दरिंदो को ऐसी सजा दी जाएं, सोचने वालों की रूह तक कांप जाएं, जानिए किसने कहा

Google Image | Hathras Gangrape Case

प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और परमार्थ समिति के तत्वाधान में प्रदेश सरकार से बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज दरिंदों की शव यात्रा निकाली गई। 

इस मौके पर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान और परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार को हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों  पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

इस मामले में पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद तुरंत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह तक संघर्ष करने के बाद पीडि़त बच्ची मंगलवार को जिंदगी की जंग हार गई और वह आज हमारे बीच नहीं रही। जिला योग समिति के महासचिव देवेंद्र हितकारी ने कहा कि यह घटना काफी शर्मनाक है। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाए कि भविष्य में सोचने वाले की भी रूह कांप जाएं। 

इस अवसर पर डॉक्टर एनएस तोमर, डॉ डीपी नागर, डॉ देवाशीष ओझा, मिलन मंडल, सुनीता बहन, शीला रानी, रुखसाना, परवीन शहनाज, परवीन दिलीप कुमार, बिल्लू कुमार,  जितेंद्र भटनागर, सुभाष शर्मा, नूर मोहम्मद, राजीव त्यागी, राज जावेद खान, मोहम्मद गालिब ,रमेश चंद, बी के भटनागर, शाहरुख खान, विनीता पाल, विपिन वर्मा, धनेश सिंगल, विश्वजीत वर्मा, वीरेंद्र कंडेरा, सिद्धू ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.