सुरेंद्र सिंह नागर आज राज्यसभा में सभापति रहे, विधेयक पर सुनवाई करवाई

सुरेंद्र सिंह नागर आज राज्यसभा में सभापति रहे, विधेयक पर सुनवाई करवाई

सुरेंद्र सिंह नागर आज राज्यसभा में सभापति रहे, विधेयक पर सुनवाई करवाई

Tricity Today | सुरेंद्र सिंह नागर आज राज्यसभा में सभापति रहे

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार को बतौर सभापति कामकाज किया। इस दौरान वे सदन में पीठ अध्यक्ष रहे। उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को राज्यसभा में आवश्यक वस्तु अधिनियम पर लाए गए विधेयक के लिए चर्चा आयोजित करवाई। दरअसल, जिस वक्त यह चर्चा हुई, तब उपराष्ट्रपति और सदन के उपसभापति डॉ. हरिवंश उपस्थित नहीं थे।

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू में करीब एक महीने पहले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को उपसभापति पैनल में शामिल किया था। जिसमें छह सांसदों को जगह दी गई थी। इनमें सुरेंद्र सिंह नागर भी शामिल हैं। सत्रों के दौरान जब सदन में सभापति और उपसभापति अनुपस्थित रहते हैं तो उस वक्त चर्चा को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए वाइस चेयरमैन पैनल में नामित सांसदों को बतौर पीठासीन अधिकारी कामकाज का संचालन करना होता है।

फिलहाल, लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र चल रहा है। जिसमें कृषि विधेयकों पर पिछले एक सप्ताह से लगातार चर्चा चल रही है। राज्यसभा और लोकसभा को शनिवार और रविवार को भी चलाया गया है। मंगलवार को राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू और उपसभापति डॉक्टर हरिवंश उपस्थित नहीं थे। 

लिहाजा, सदन का संचालन करने की जिम्मेदारी सुरेंद्र सिंह नागर को दी गई। पहली बार सुरेंद्र सिंह नागर ने राज्यसभा में अध्यक्षता की है। उनका फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खासतौर से गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद के लोग इसे शेयर कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह नागर गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.