स्वतन्त्र देव सिंह और सुनील बंसल ने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, बोले- लॉकडाउन नहीं तोड़ें और 3 खास हिदायतें दीं

स्वतन्त्र देव सिंह और सुनील बंसल ने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, बोले- लॉकडाउन नहीं तोड़ें और 3 खास हिदायतें दीं

स्वतन्त्र देव सिंह और सुनील बंसल ने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, बोले- लॉकडाउन नहीं तोड़ें और 3 खास हिदायतें दीं

Tricity Today | स्वतन्त्र देव सिंह और सुनील बंसल ने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार की दोपहर अपने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायकों के क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों के बारे में जाना। हालात पर चर्चा की गई। विधायकों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले और लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करें।

दोनों बड़े नेताओं ने विधायकों को मुख्य रूप से तीन हिदायतें दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायकों को 3 खास हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। फोटो खिंचवाने और खाना बांटने के लिए इधर-उधर घूमने की आवश्यकता नहीं है। खाना बांटने की जिम्मेदारी प्रत्येक जिले में प्रशासन को दी गई है। विधायकों की जिम्मेदारी है कि वह निगरानी करते रहें। अगर कहीं भी कोई परेशानी आती है तो तत्काल जानकारी दें। लेकिन खुद बिना वजह लोगों से बाहर निकलकर इसका उल्लंघन नहीं करें।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी समस्या का सामना करने के लिए संगठन को तत्पर रखें। पार्टी चाहती है कि हमारे कार्यकर्ता आम आदमी की परेशानी को समझें और किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दें। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में भूखा नहीं सोना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता संगठित होकर नियम-कायदों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाएंगे। लोगों को खाना पहुंचाने की व्यवस्था में प्रशासन और पुलिस की मदद की जानी चाहिए। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी यह चाहती है कि इस समय आम आदमी में यह संदेश जाए कि पार्टी का पूरा संगठन उनके साथ खड़ा हुआ है।

सुनील बंसल ने विधायकों से कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यह जिम्मेदारी बनती है कि संगठन, प्रशासन-पुलिस और सरकार के बीच सेतु की तरह काम करें। किसी भी स्तर पर कोई भी परेशानी आने पर तत्काल उसकी जानकारी हमें उपलब्ध करवाएं। सरकार को जानकारी दें और उन समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। दोनों नेताओं ने विधायकों से बारी-बारी पूछा कि वह अपने क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं। किस तरह लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं लोगों की क्या समस्याएं उन तक आ रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.