BIG BREAKING: तब्लीगी जमात की आंच ग्रेटर नोएडा तक, 17 लोग हिरासत में लिए गए, स्वास्थ्य जांच कराई गई

BIG BREAKING: तब्लीगी जमात की आंच ग्रेटर नोएडा तक, 17 लोग हिरासत में लिए गए, स्वास्थ्य जांच कराई गई

BIG BREAKING: तब्लीगी जमात की आंच ग्रेटर नोएडा तक, 17 लोग हिरासत में लिए गए, स्वास्थ्य जांच कराई गई

Tricity Today | Demo Picture

दिल्ली में तब्लीगी जमात से बढ़े कोरोना के मामले की आंच गौतमबुद्ध नगर तक भी पहुंच गई है। इस जमात में शामिल होकर झारखंड के 17 लोग रबूपुरा की एक मस्जिद में रह रहे थे। यह लोग कई दिन पहले आकर यहां ठहरे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।

दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से कई राज्यों में कोरोना के मरीज पहुंच गए हैं। गौतम बुद्ध नगर भी इससे अछूता नहीं रहा। इस जमात में झारखंड के भी लोग शामिल हुए।बताया जाता है कि इस जमात में शामिल होकर झारखंड के 17 लोग रबूपुरा की एक मस्जिद में पहुंच गए। पिछले कई दिनों से ये लोग इस मस्जिद में रह रहे थे।

तबलीगी जमात का मामला जब उछला तो यहां का प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। पुलिस को सूचना मिली कि यहां की एक मस्जिद में जमात में शामिल कुछ लोग रह रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और सभी 17 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से  इन सभी 17 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। आशंका है कि कहीं इन्हें भी कोरोना ना हो गया। इसी के चलते इन सब को हिरासत में लिया गया है। अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि रबूपुरा की मस्जिद में  इन लोगों को किसने ठहराया था। इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस  कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.