गाजियाबाद : टीचर ने आठवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गाजियाबाद : टीचर ने आठवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गाजियाबाद : टीचर ने आठवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद जिले की मोदीनगर की एक कॉलोनी में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बेहोश कर शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी पड़ोस में रहने वाले बीटेक पास युवक के पास ट्यूशन पढ़ती है। आरोप है कि बुधवार रात बारह बजे के आसपास पिता की आंख खुली तो छात्रा अपनी चारपाई से गायब थी। जब उसने छत पर जाकर देखा तो शिक्षक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था और लड़की बदहवास हालत में बचाने की गुहार लगा रही थी। 

परिजनों ने शिक्षक को पकड़कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक दीवार फांदकर घर के अंदर आया और उसे मकान की छत पर आने की बात कही। लड़की के मकान की छत पर जाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चल पाया। 

थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.