ब्राह्मणों ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया, दो दिनों से बैठकों का दौर जारी

ब्राह्मणों ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया, दो दिनों से बैठकों का दौर जारी

ब्राह्मणों ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया, दो दिनों से बैठकों का दौर जारी

Tricity Today | ब्राह्मणों ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया, दो दिनों से बैठकों का दौर जारी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा दो दिनों के दौरे पर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में हैं। इस दौरान रविवार की सुबह गौतमबुद्ध नगर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उनका जेवर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। लोगों ने उन्हें राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की। पिछले दो दिनों से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ब्राह्मण समाज के साथ बैठक कर रहे हैं।

जेवर टोल पर प्रमोद शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एडवोकेट अतुल शर्मा, सचिन शर्मा, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, रोहतास प्रधान, प्रिंस शर्मा, टीटू शर्मा, विश्वजीत शर्मा, विजय शर्मा और अभिषेक शर्मा ने कृष्ण भगवान व राधा मैया की मूर्ति भेंट की। उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद प्रोफेसर अभिषेक शर्मा गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद शहर में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक हुई। दूसरी बैठक सोमवार की शाम मोदीनगर कस्बे में आयोजित की गई है। 

इस दौरान प्रोफेसर अभिषेक शर्मा ने कहा, "मौजूदा दौर अलोकतांत्रिक समय है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार पूरी तरह तानाशाही कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। रेप, हत्या, डकैती, लूट और दूसरे जघन्य अपराध तेजी के साथ बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ढिंढोरा पीटकर सत्ता में आई थी, लेकिन इन दोनों ही मोर्चों पर फेल हो गई है। यूपी के इतिहास में भ्रष्टाचार और अपराध इस सरकार के कार्यकाल में चरम पर पहुंच चुके हैं। जातिवाद बुरी तरह हावी है। ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे समय में हम लोगों को समीक्षा करने की आवश्यकता है।"

अब सोमवार को प्रोफेसर अभिषेक शर्मा पहले नोएडा और फिर ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों शहरों के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि इन बैठकों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता पिछले करीब दो महीनों से सक्रिय हैं। राज्य में ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी राज्य में सामाजिक समीकरण बदलने का प्रयास कर रही है। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी के साथ ब्राह्मण समाज खड़ा है। बीच में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को भी ब्राह्मण वोटरों ने अच्छा खासा समर्थन दिया था, लेकिन सपा और बसपा में ब्राह्मणों को उचित स्थान नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से पिछले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर ब्राह्मणों ने फिर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.