बदमाशों को भाजपा नेता से लूट करना पड़ा भारी, बदमाशों को दबोचा, जानिए फिर क्या हुआ

बदमाशों को भाजपा नेता से लूट करना पड़ा भारी, बदमाशों को दबोचा, जानिए फिर क्या हुआ

बदमाशों को भाजपा नेता से लूट करना पड़ा भारी, बदमाशों को दबोचा, जानिए फिर क्या हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन सोमवार को बाइक सवार बदमाशों को भाजपा कार्यकर्ताओं से हत्यार के बल पर लूट करना भारी पड़ गया है। लूट के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने बदमाशों से अवैध बंदूक और बाइक छीन ली है। हालांकि बदमाश भागने में कामयाब हुए हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

गाजियाबाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हरेंद्र ने बताया कि वह और भाजपा कार्यकर्ता शमी सोमवार की शाम को गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा के पास एक फ्लेक्स की दुकान पर कुछ पार्टी के बैनर बनवाने के लिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि उसी दौरान उनके साथी शमी मोबाइल पर बात करते हुए फ्लेक्स की दुकान से बाहर चले गए। वहां पर बाइक सवार बदमाशों ने शमी के गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। लेकिन शमी बदमाशों की इस वारदात को पहचान गए और शमी ने बदमाशों को दबोच लिया।

शमी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश उनके साथ छीना झपटी करके भागने लगी। इस दौरान बदमाशों के हाथ से शमी की गले में सोने की चैन का लॉकेट टूट गया। शमी ने बदमाशों से उनकी बाइक और अवैध हत्या छीन लिए, लेकिन बदमाश शमी के पंजे से छोड़कर भाग गए। इस बात की जानकारी शमी ने पुलिस को दी है।

सिहानी गेट प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शमी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवैध हथियार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जाने की कोशिश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.