NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का कारण सामने आया, बेटे विदेश में रहते हैं

NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का कारण सामने आया, बेटे विदेश में रहते हैं

NOIDA: बुजुर्ग महिला की हत्या का कारण सामने आया, बेटे विदेश में रहते हैं

Tricity Today | बुजुर्ग महिला की हत्या का कारण सामने आया

नोएडा के एक पॉश रिहायशी सेक्टर-15 में मंगलवार की सुबह बुजुर्ग महिला संतोष नैन की निर्मम हत्या कर दी गई है। माना जा रहा था कि महिला की हत्या लूट की वारदात के दौरान की गई है। लेकिन, शुरुआती जांच से साफ हो गया है कि हत्या की वजह प्रोपर्टी है। हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में डालकर बंद कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची है। छानबीन की जा रही है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि हत्या के पीछे प्रोपर्टी है।

महिला के तीनों बेटे विदेश में हैं
नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि हत्या के पीछे प्रोपर्टी है। महिला की उम्र 70 वर्ष है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनकी गला दबाकर की हत्या की गई है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। महिला के तीन बेटे हैं। तीनों विदेश में हैं। यहां वह अकेली रह रही थीं। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी महिला के घर बुलाया। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फिंगर प्रिंट और कुछ जरूरी चीजें सीज की गई हैं। छानबीन चल रही है.

किसी जानने वाले ने हत्या की है
कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि महिला ने कुछ दिन पहले अपना घर बेच दिया था। उसका काफी पैसा अभी बकाया है। इस पैसे का लेनदेन भी हत्या की वजह हो सकता है। हत्या का मोटिव पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला का शव उनके बाथरूम में पड़ा हुआ था। घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। जिससे साफ है कि किसी जानने वाले ने हत्या की है। उसको पहचानकर संतोष नैन ने घर का दरवाजा खोला होगा। 

पुलिस साक्ष्यों और सुरागों को जोड़ने में जुटी
एडीसीपी का कहना है कि मौके से साक्ष्य उठाए गए हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। महिला घर में अकेली रह रही थी। उनके नौकरों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन निकाले हैं। इन सभी चीजों पर तेजी से काम किया जा रहा है। सारे साक्ष्यों और सुरागों के साथ शक के दायरे में आए लोगों को जोड़ा जा रहा है।

महिला के घर में कोई लूटपाट नहीं हुई
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि घर में कोई लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है। क्राइम सीन को देखकर साफ पता चल रहा है कि वारदात का मकसद केवल महिला की हत्या करना था। लूटपाट की घटना करना उद्देश्य नहीं था। उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.