Bihar Election : भाजपा की इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया, कहा - कांग्रेस की जीत पक्की

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

भाजपा की बागी नेता सुषमा साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा के समर्थन में आ गई हैं। बुधवार को सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सुषमा साहू ने समर्थन देने का ऐलान किया है। 

सुषमा साहू ने कहा कि जिस प्रकार एक छोटी सी गलती पर उनका नामांकन रद्द किया गया है। वह एक साजिश का नतीजा है। वह अगर बड़ी पार्टी से होती तो हरगिज नामांकन रद्द नहीं होता। इसलिए लव सिन्हा के प्रचार में साथ देंगी। जीत पक्की करने के लिए हरसंभव काम करेगी। लव सिन्हा ने कहा कि मैंने सोशल साइट पर सुषमा साहू का नामांकन रद्द होने की सूचना देखी। यह देखकर मुझे दु:ख हुआ। मैं दीदी से सहयोग के लिए मिलने गया था। 

उन्होंने आगे कहा है कि बांकीपुर के चेहरे को बदलने का समय है। इस वजह से दीदी का समर्थन मांगा है। राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरेजवाला ने कहा कि बांकीपुर की बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है। अगर वह पार्टी में आती हैं तो सम्मानजनक पद दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.