रात साढ़े दस बजे विधायक को भेजे गए एक व्हाटसएप मैसेज से हजारों लोगों को मिली मदद

रात साढ़े दस बजे विधायक को भेजे गए एक व्हाटसएप मैसेज से हजारों लोगों को मिली मदद

रात साढ़े दस बजे विधायक को भेजे गए एक व्हाटसएप मैसेज से हजारों लोगों को मिली मदद

Dhirendra Singh |

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के पास खेरली गंग नहर पर रविवार की रात लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। करीब 4 घण्टे तक हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। परेशान लोगों में से किसी युवक ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह को व्हाट्सएप मैसेज किया और फोटो भेजे। जिसके बाद विधायक ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग करके ट्वीट किया और जाम में फंसे लोगों की मदद करने का निर्देश दिया।

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि 22:20 बजे व्हाट्सएप पर एक सूचना प्राप्त हुई। किसी युवक ने बताया कि खेरली नहर मोड़ से कासना तक जाम लगा हुआ है। पिछले चार घंटों से ज्यादा समय हो गया और हजारों लोग इस ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। इस पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 22:22 बजे नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग करके एक्शन लेने के लिए एक ट्वीट किया। जिसका नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रात्रि 22:27 बजे संज्ञान लिया और जवाब दिया। बताया कि मौके पर पुलिस भेज दी गई है। जल्दी ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात में करीब 11 बजे यहां यातायात सामान्य हो गया। चार घंटे से भी अधिक समय से लगे जाम को आधे घंटे में जाम मुक्त कराया गया। जिससे हजारों लोगों को रात में राहत मिली। परेशानी दूर होने के बाद लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.