NOIDA: शांतिभंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

NOIDA: शांतिभंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

NOIDA: शांतिभंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

फेज-दो थानाक्षेत्र के सेक्टर 93 स्थित श्रमिक कुंज कॉलोनी रोड पर मंगलवार शाम को गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
थाना पुलिस होली पर सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर 93 श्रमिक कुंज कॉलोनी रोड पर दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चल रहे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां देखा तो रोड पर भारी संख्या में दोनों पक्षों के लोग खड़े है। यहां पर याकूबपुर निवासी फूलकुमार और गैझा गांव निवासी सतीश के बीच गाड़ी निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। फिर दोनों ने अपने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले। पथराव के दौरान एक कार के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के फूलकुमार, अंकित और विकल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे पक्ष के तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.