BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में तीन बच्चों को लगी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में तीन बच्चों को लगी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में तीन बच्चों को लगी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दनकौर थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में 3 बच्चों को गोली लगने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खेल रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई। गोली तीन बच्चों को लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची है। तीनों बच्चों को गम्भीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चों का इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दादूपुर गांव में एक परिवार के तीन बच्चों दीपू, अंजलि, अदिति और आशु घर में खेल रहे थे। बच्चों ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और उससे खेलने लगे। खेल खेल में गोली चल गई। जिससे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों बच्चों को गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक बच्चे के सिर, दूसरे के पेट और तीसरे के पांव में गोली लगी है।

सूचना मिलने के बाद दनकौर के एसएचओ और एसीपी गांव में पहुंचे। परिवार के लोगों को थाने लेकर आए हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे भी दनकौर कोतवाली पहुंच गए हैं। पूरे हादसे के बारे में एडिशनल डीसीपी परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी पुलिस की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उम्मीद है कि थोड़ी देर बाद पुलिस हादसे के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएगी। दूसरी ओर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में तीनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.