गाजियाबाद में 12 लाख की डकैती करने वाली महिला सरगना समेत तीन डकैत गिरफ्तार

गाजियाबाद में 12 लाख की डकैती करने वाली महिला सरगना समेत तीन डकैत गिरफ्तार

गाजियाबाद में 12 लाख की डकैती करने वाली महिला सरगना समेत तीन डकैत गिरफ्तार

Ghaziabad Police | गाजियाबाद में 12 लाख की डकैती करने वाली महिला सरगना समेत तीन डकैत गिरफ्तार

गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में हुई साढ़े 12 लाख की डकैती की घटना से पहले रेकी कराने वाली महिलाओं की सरगना समेत तीन बदमाश को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश पीडि़त भोपाल शर्मा के घर के सामने किराना की दुकान चलाता है। पूर्व में पुलिस सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

चिरंजीव विहार में 27 जुलाई की रात को भोपाल शर्मा के घर में हथियारबंद बदमाशों ने साढ़े 12 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। बदमाश रसोई की खिड़की तोड़कर मकान में दाखिल हुए थे। भोपाल शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार रात को बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन महिला समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का पदार्फाश कर दिया। इनमें दो बदमाश बांग्लादेश ढाका के रहने वाले थे। 

घटना में शामिल बदमाश रफीक, अनवर, अफताब, शमशेर, प्रिस व खलील आदि फरार बताए गए थे। कवि नगर पुलिस ने डकैती में शामिल तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान गौतम निवासी हरदोई, प्रदीप शर्मा निवासी सहकारी नगर चिरंजीव विहार व फरजाना निवासी कृष्णा विहार दिल्ली के रूप में हुई है। 

एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि गौतम हरदोई के मल्लावा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। वह हरियाणा पलवल जेल में बंद रहा था। इस दौरान ही आरोपितों ने डकैती की योजना बनाई थी। पीडि़त भोपाल शर्मा के घर के सामने प्रदीप शर्मा की किराना की दुकान है। फरजाना रेकी करने वाली महिलाओं की सरगना है। उसके दिशा-निर्देश पर अन्य महिलाएं रेकी कर रही थीं। आरोपितों ने दिन में प्रदीप की किराना की दुकान पर कोल्डड्रिक पी थी और प्रदीप ने उनके घर की पूरी स्थिति के बारे में बताया था। रात में आरोपितों की डकैती की घटना को अंजाम दिया। 

अब पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। तीन और बदमाशों के गिरफ्तार होने पर पीडि़त परिवार चाहता था कि उनसे उनका आमना-सामना कराया जाए, लेकिन पुलिस ने परिवार से बदमाशों को नहीं मिलाया। भोपाल शर्मा की बेटी प्रिया ने बताया कि पुलिस ने डकैती का फर्जी पदार्फाश किया है। पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। जब तक असली बदमाश नहीं पकड़े जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.