गंगा में नहाते वक्त डूबीं तीन लड़की, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

गंगा में नहाते वक्त डूबीं तीन लड़की, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

गंगा में नहाते वक्त डूबीं तीन लड़की, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Google Image | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती क्षेत्र में रविवार को गंगा में नहाते समय डूबने से तीन किशोरियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई गांव की रहने वाली तीन लड़कियां गीता (12), आशा (13) और मीनू (15) गंगा नदी में नहाने गई थीं कि तभी गहरे पानी में चले जाने से वे तीनों डूब गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शव बरामद कर लिए हैं। 

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। योगी ने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.