गाजियाबाद में दुकानों को खोलने का समय बदला गया, नया टाइम टेबल यह होगा

गाजियाबाद में दुकानों को खोलने का समय बदला गया, नया टाइम टेबल यह होगा

गाजियाबाद में दुकानों को खोलने का समय बदला गया, नया टाइम टेबल यह होगा

Tricity Today | DM Ghaziabad

गाजियाबाद के वैशाली में एक बार फिर बाजार में दुकानों को खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब 12 घंटे दुकानों को व्यापारिक खोल सकते हैं। अभी तक सेक्टर सीलिंग व्यवस्था के तहत दुकानें सीमित वक्त के लिए खोली जा रही थीं। अब जिला प्रशासन ने वैशाली के व्यापारियों को सीलिंग में राहत दे दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली में अब दुकानें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोली जा सकती हैं। इस बारे में व्यापारियों को सूचना दे दी गई है। हालांकि, पूरा बाजार एकसाथ नहीं खोला जाएगा। दुकानें सड़क पर लेफ्ट और राइट के हिसाब से एक दिन छोड़कर खोली जाएंगी। मतलब, एक दिन बाजार में सड़क के एक तरफ की सारी दुकानें खुलेंगी और दूसरे दिन सड़क के दूसरी ओर की दुकानें खोली जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.