ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सपा के बाद बसपा ने भी दांव चला, जानिए क्या करेंगी मायावती

ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सपा के बाद बसपा ने भी दांव चला, जानिए क्या करेंगी मायावती

ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सपा के बाद बसपा ने भी दांव चला, जानिए क्या करेंगी मायावती

Google Image | मायावती

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी मैदान में खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की वोट लेने के लिए एक नया रास्ता अपना रही है। मायावती ने ब्राह्मण कार्ड अपना लिया है।

मायावती ने ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाएगी। मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की पूरी सहायता करेंगी। वह साधु, संत-महात्माओं के लिए ठहरने का भी स्थान बनवाएगी। इतना ही नहीं वह अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों को भी सम्मानित करेंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लखनऊ में बैठक कर ऐलान किया था कि वह उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में भगवान परशुराम और स्वतंत्र सेनानी मंगल पांडे की प्रतिमा लगाएंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने के स्थान को चिन्हित कर रहे हैं।

दरअसल, दोनों पार्टियों का मतलब सिर्फ भाजपा के ब्राह्मण वोट बैंक को काटने है। मायावती और अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बैठे है। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले गौतम बुद्ध नगर के ब्राह्मण महासंघ ने यूपी में हो रही ब्राह्मणों की हत्या को लेकर विरोध करते हुए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों और पुलिस में तू भाषा हो गई। जिसमें पुलिस ने ब्राह्मण समाज के 5 युवाओं को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। इस मामले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण में काफी रोष व्याप्त हो गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.