गाजियाबाद में आज फिर 16 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, कहर बरपा रहा है वायरस

गाजियाबाद में आज फिर 16 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, कहर बरपा रहा है वायरस

गाजियाबाद में आज फिर 16 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, कहर बरपा रहा है वायरस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद में कोरोनावायरस लगातार कहर बरपा रहा है। तमाम कवायदों के बावजूद संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर 16 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किए गए हैं। जिसके बाद जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 276 तक पहुंच गया है। हालांकि, इनमें से 213 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अभी 59 लोगों का जिले के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 276 लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हो चुका है। स्वास्थ विभाग ने 9578 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट करवाया है। इनमें से 9114 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी हैं। अभी 464 लोगों की रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इनमें से 8838 लोगों को कोरोनावायरस से मुक्त घोषित किया गया है। अब तक बीमार पड़े 276 लोगों में से 213 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 59 लोगों का इलाज कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद जिले में 259 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट करवाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 219 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनमें से 16 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। जबकि, 233 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। उन्हें क्वॉरेंटाइन से मुक्त कर दिया गया है। शुक्रवार को 10 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करके उनके घर भेज दिया गया है। 

सीएमओ ने बताया कि जिले में अब 18 हॉटस्पॉट हैं। गाजियाबाद शहर पूरी तरह रेड जोन में शामिल है। बाकी जिला ग्रीन जोन में रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में ऐसे 6 पॉजिटिव मरीज हैं, जो क्रॉस नोटिफाइड किए गए हैं। इनमें एक मरीज बिहार, दो दिल्ली और एक मेरठ के हैं। 2 लोगों को लनगाजियाबाद के अकाउंट में प्रदेश मुख्यालय ने जोड़ा है। 

आपको बता दें कि तमाम कवायद के बावजूद जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पीछे की एक बड़ी वजह दिल्ली में फैले संक्रमण को भी माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन को रिपोर्ट दे चुका है कि दिल्ली के कारण गाजियाबाद में संक्रमण प्रवेश कर रहा है। इसी वजह से जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने दिल्ली बॉर्डर सील कर दिया था। दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल अधिकृत पास के जरिए ही लोग दिल्ली से आवागमन कर सकते हैं। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.