NOIDA: डीएम का जाली पास और सरकारी फ्री सेवा का बैनर लगाकर मजदूरों को बिहार ले जा रही दो बसें पकड़ी, दो गिरफ्तार

NOIDA: डीएम का जाली पास और सरकारी फ्री सेवा का बैनर लगाकर मजदूरों को बिहार ले जा रही दो बसें पकड़ी, दो गिरफ्तार

NOIDA: डीएम का जाली पास और सरकारी फ्री सेवा का बैनर लगाकर मजदूरों को बिहार ले जा रही दो बसें पकड़ी, दो गिरफ्तार

Tricity Today | मजदूरों को बिहार ले जा रही दो बसें पकड़ी, दो गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने दो प्राइवेट बस पकड़ी हैं, जिन पर बिहार सरकार की फ्री बस सेवा का बैनर लगा था। जबकि, इन बसों में नोएडा से प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन तोड़कर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस को झांसा देने के लिए बस पर बैनर लगाया था। पुलिस ने बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया सेल ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से बसों में फ्री सेवा के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही थी। नोएडा से बिहार के लिये सवारी भरकर दो बसें ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। थाना फेस-2 पुलिस को भंगेल-दादरी-सूरजपुर रोड पर दो प्राइवेट बसें एचआर 38 जेड 1101 और एचआर 38जेड 1105 खडी दिखायी दीं। जिनके सामने “बिहार सरकार द्वारा दिल्ली-यूपी गौतमबुद्ध नगर से बिहार फ्री मजदूरों की सेवा” के बैनर लगे थे। इन बसों में कुछ लोग बैठने के लिये चढ़ रहे थे। कुछ नीचे खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोनों बसों की खिड़कियों पर खड़े व्यक्ति आवाज लगा रहे थे कि बिहार के लिये फ्री सेवा है, जल्दी बैठो।

पुलिस ने अन्दर बैठी कुछ सवारियों से जानकारी की। उन लोगों ने बताया कि यह लोग प्रत्येक व्यक्ति से 3 हजार रुपये किराया वसूल रहे हैं। आवाज लगाने वाले दोनों व्यक्ति बसों के ड्राइवर वकील खां और राशिद थे। इन दोनों से बसों को ले जाने के बारे में अनुमति दिखाने को कहा गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में जिलाधिकारी सिवान की ओर से जारी पास की कॉपी डिस्पले पर दिखाई। जैसे ही इस व्यक्ति से इसकी मूल प्रति दिखाने को कहा तो वह मूल प्रति बस के अन्दर से लाने की बात कहकर खिसक गया और अपना मोबाइल फोन भी छोड गया। इसके विषय में दोनों ड्राइवरों से जानकारी की गयी। पता चला कि वह बस मालिक थे, जिन्हे हम मोनू नाम से जानते हैं। 

उस व्यक्ति ने डिस्पले पर जो पास दिखाया था, उसके बारे में जानकारी की गई। पता चला कि सीवान के जिलाधिकारी ने ऐसा कोई वाहन पास जारी नहीं किया है। इस प्रकार इन लोगों ने शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। लोगों से फ्री सेवा के नाम पर अनुचित लाभ पाने के लिये कूटरचित बैनर तैयार किया। अवैध कार्य किया जा रहा था। सीवान के डीएम का कूटरचित पास तैयार किया है। इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 278/20 धारा 420, 468, 188, 269, 270, 271 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

वकील खान पुत्र जमील खान, निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी गजियाबाद

राशिद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी, ग्राम सफियाबाद, थाना मुडानी, मेरठ

फरार अभियुक्त
मोनू, पता अज्ञात

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.