यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़े

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़े

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़े

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़े

ग्रेटर नोएडा में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में दो कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। कारों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद काफी देर तक यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात को रोक कर रखा गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे का बचाव एवं राहत दल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। हादसाग्रस्त दोनों कारों को एक्सप्रेस वे से हटाया गया है। दूसरी और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह दो कार आपस में टकरा गईं। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रामा गार्डन नॉर्थ वेस्ट निवासी कमलेश पत्नी छोटेलाल, रोहिणी निवासी रेखा पत्नी संजय, गोविंदपुरी निवासी पवन पुत्र हरीश और मुकुंदपुर निवासी राजू पुत्र मुन्नालाल यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते बुधवार की सुबह आगरा से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ग्रेटर नोएडा गौर यमुना सिटी के निवासी सुनील पुत्र मोहनलाल की कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि सुनील की कार एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में कराया है। इनमें से 3 लोगों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। जबकि 2 लोगों को मामूली चोट लगी हैं। दोनों ओर के परिवारों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.