BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर में मां-बेटा और बहू की मौत, तीन बेटियों सहित आठ घायल

BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर में मां-बेटा और बहू की मौत, तीन बेटियों सहित आठ घायल

BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर में मां-बेटा और बहू की मौत, तीन बेटियों सहित आठ घायल

Tricity Today | Demo Picture

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं दो कारों की टक्कर हो गई है। इस भीषण हादसे में मां-बेटे और बहू की मौत हो गई है। तीन बच्चों सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मथुरा जिले में महावन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की करीब सुबह दस बजे दिल्ली से झांसी जा रही होण्डा सिटी कार का महावन क्षेत्र में 115वें किलोमीटर के मध्य अगला टायर फट गया। जिसके कारण यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार उससे टकरा गई। उन्होंने कहा कि टक्कर में होण्डा कार चला रहे निशिकांत सिंह, उनकी मां सुशीला देवी और पत्नी अपर्णा सिंह की मृत्यु हो गई है। उनकी तीन बेटियां इशिका, उदिता और तनुशा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि करोल बाग नई दिल्ली के निवासी और स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी, मनीष, नीलेश, विशु, विजय तिवारी घायल हो गए हैं। प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के सी-ब्लॉक स्मृति विहार निवासी शशिकांत का परिवार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने झांसी जा रहा था। वहीं, तिवारी परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तिवारी परिवार के सभी घायलों को लक्ष्मी नगर स्थित भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शशिकांत सिंह की बेटियों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.