ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, छज्जा टूटने से दो मजदूर गिरे, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, छज्जा टूटने से दो मजदूर गिरे, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, छज्जा टूटने से दो मजदूर गिरे, एक की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एनटीपीसी सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर छज्जा टूटने से नीचे गिर गए। मकान मालिक घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें से एक नए दम तोड़ दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में कय्यूूम और नंदकिशोर महतो वेल्डिंग का काम कर रहे थे। 

दोनों लोग फ्लैट के छज्जे पर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वजन अधिक पड़ने के कारण गार्डर टूट गया। दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से सोसाइटी में नीचे आकर गिरे। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को लेकर अस्पताल गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में एक मजदूर कय्यूम मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वही, दोनों मजदूरों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मरने वाला मजदूर कय्यूम दादरी का रहने वाला था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.