नोएड में तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लगातार नशे के सौदागर पकड़ रही है पुलिस

नोएड में तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लगातार नशे के सौदागर पकड़ रही है पुलिस

नोएड में तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लगातार नशे के सौदागर पकड़ रही है पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर जिले को नशे के सौदागरों ने गढ़ बना लिया है। पुलिस लगातार नशे के तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। रविवार को फेस-2 थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, शेरू भाटी हत्या कांड के चौथे आरोपी सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर विशंभर और रवि नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि फेस-3 थाना की पुलिस ने अभिषेक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा एक चाकू बरामद किया है। 

उन्होंने बताया कि जेवर थाने की पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर जय किशोर तथा धीरज को गिरफ्तार किया है। ये लोग मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे। पंकज कुमार ने बताया कि दादरी थाने की पुलिस ने आठ सितंबर को हुई शेरू भाटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी खुस्सन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। खुस्सन ऊपर पूर्व में भी हत्या के प्रयास, हत्या, गैंगस्टर हत्या सहित नौ मामले चल रहे हैं। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.