नोएडा : बैग लेकर सड़क पर कर रही थी किसी का इंतजार, पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो तुरंत गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के फेस 2 थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों से एक महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

फेस 2 थाना पुलिस के अनुसार रविवार को पुलिस टीम भंगेल स्थित गंदे नाले के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम में एक संदिग्ध महिला के बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 8 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई आरोपी महिला कुलेसरा ईकोटेक-3 निवासी सीमा है। महिला के पास से बरामद गांजे की कीमत लगभग 80 हजार रुपए है। 

इसके अलावा पुलिस टीम ने सेक्टर-93 तिराहे से चेकिंग के दौरान एसके-1 सैक्टर-93 निवासी भोला को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ फेस-2 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.