बड़ी खबर: वूमेन पावर लाइन 1090 में दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव मिले, कार्यालय दो दिनों के लिए बंद

बड़ी खबर: वूमेन पावर लाइन 1090 में दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव मिले, कार्यालय दो दिनों के लिए बंद

बड़ी खबर: वूमेन पावर लाइन 1090 में दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव मिले, कार्यालय दो दिनों के लिए बंद

Google Image | वूमेन पावर लाइन 1090

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढता जा रहा है। इस समय पूरे प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट मे आ चुके है। अब वूमेन पावर लाइन 1090 के दो कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस मामले के बाद वूमेन पावर लाइन 1090 कार्यालय में हडकंप मच गया है।

वूमेन पावर लाइन 1090 मे काम करने वाले दो कर्मचारियों की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी कोरोना जांच की गई। इनकी रिर्पाट बुधवार की देर शाम को आई है। जिसमें दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद कार्यालय मे काम करने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन रहने के लिए बोला गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखे तो वो तुरंत अपनी कोरोना जांच करवांए। 1090 पावर लाइन को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कार्यालय को सेनिटाइज किया जायेगा।

आपकों बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकारी कोशिशें खूब चल रही हैं। फिर भी यूपी में छेड़खानी के आंकड़े चैंकाने वाले हैं। यूपी में वीमेन पावर हेल्पलाइन में हर दिन 6 से 7 हजार फोन आ रहे हैं। पहले फोन कॉल की संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती थी। छेड़खानी करने वाले में सिर्फ नौजवान नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग हैं। जिन मामलों में मुकदमे दर्ज होते हैं। उनमें 50 फीसदी से ज्यादा अधेड़ उम्र के हैं।

महिलाओं की सुरक्षा का जिक्र आते ही निर्भया कांड दिमाग में तैरने लगता है। निर्भया कांड से महज कुछ ही दिन पहले नवंबर 2012 में यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरूकता के लिए 1090 हेल्पलाइन की शुरुआत की गई। इसे ‘वूमेन पावर हेल्पलाइन’ का नाम दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.