योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर ने रिकॉर्ड तरक्की की, सतीश महाना से मिलकर नवाब सिंह नागर ने कही बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर ने रिकॉर्ड तरक्की की, सतीश महाना से मिलकर नवाब सिंह नागर ने कही बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर ने रिकॉर्ड तरक्की की, सतीश महाना से मिलकर नवाब सिंह नागर ने कही बड़ी बात

Tricity Today | सतीश महाना से नवाब सिंह नागर मिले

मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। गौतमबुद्ध नगर जिले में चल रही विकास योजनाओं पर दोनों नेताओं ने चर्चा की। नवाब सिंह नागर ने कहा, "मैंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दायरे में राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक विकास योजनाएं शुरू करने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।" पूर्व मंत्री ने औद्योगिक विकास मंत्री से कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आपके नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर में तरक्की के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।"

नवाब सिंह नागर ने बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में विकास के लिए उठाए जा रहे विशेष कदमों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री को धन्यवाद दिया है। यमुना प्राधिकरण के कुछ गावों में 64% बकाया मुआवजे से जुड़ा प्रकरण लंबित है। तीनों प्राधिकरणों में किसानों की आबादी, लिजबैक और मुआवजा वृद्धि का मुद्दा भी मंत्री के समक्ष रखा है।"

नवाब सिंह नागर ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारे मिथक तोड़े हैं। उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर को पनौती मानते थे। मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव का मानना था कि गौतमबुद्ध नगर आने से सत्ता चली जाती है। जिसकी वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले 15 वर्षों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में विकास योजनाएं नहीं के बराबर आई हैं। भ्रष्टाचार चरम पर रहा था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर अब तक की रिकॉर्ड तरक्की हासिल की है।"

नवाब सिंह नागर ने ट्राइसिटी टुडे से बातचीत करते हुए कहा, "गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करके योगी आदित्यनाथ ने मील का पत्थर गाड़ा है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट को मूर्त रूप देना एक ऐतिहासिक काम है। पिछले दो दशक में राज्य और केंद्र सरकार केवल आपस में लड़ते रहीं। अगर एयरपोर्ट पहले बन चुका होता तो आज गौतमबुद्ध नगर देश में शीर्ष पर होता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इससे गौतमबुद्ध नगर देश के चुनिंदा शहरों में शुमार हो जाएगा। यहां पर्यटन बढ़ेगा। फिल्म उद्योग से स्थानीय युवकों को बड़े रोजगार मिलेंगे। यहां के लोक कलाकार और कला को देश और दुनिया के सामने पेश करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.