Ghaziabad: अनजान युवक व्हाट्सएप पर भेज रहा अश्लील फोटो, फिर महिला ने

Ghaziabad: अनजान युवक व्हाट्सएप पर भेज रहा अश्लील फोटो, फिर महिला ने

Ghaziabad: अनजान युवक व्हाट्सएप पर भेज रहा अश्लील फोटो, फिर महिला ने

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद जिले के लिंकरोड थाना क्षेत्र में एक मनचले की हरकतों से महिला परेशान है। महिला के व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति अश्लील फोटो भेज रहा है। पीडि़ता ने मना किया तो भी वह मान नहीं रहा है। परेशान  पीडि़ता ने नंबर के आधार पर लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से एक व्यक्ति अश्लील फोटो भेज रहा है। वह उस व्यक्ति को नहीं जानती है। उन्होंने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसने आरोपी को कॉल कर कई बार मना किया। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। पीडि़ता ने लिंकरोड थाने पहुंचकर नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 

एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.