यूपी भाजपा ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए

यूपी भाजपा ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए

यूपी भाजपा ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए

Tricity Today | BJP Logo

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिले शामिल हैं। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार की देर रात इन जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की है।

यूपी भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद भाजपा का राजपाल चौहान को बनाया गया है। अलीगढ़ में यह जिम्मेदारी विवेक सारस्वत को सौंपी गई है। बांदा का जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद को बनाया गया है। झांसी भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा को बनाया गया है। ललितपुर का जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी को बनाया गया है। फतेहपुर बीजेपी के अध्यक्ष आशीष मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जिले के अध्यक्ष संजीव सिंह को बनाया गया है। कांग्रेस का गढ़ होने के नाते सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष आरए वर्मा और अमेठी का जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी को बनाया गया है। चंदौली में अभिमन्यू सिंह जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। चंदौली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गृह जनपद है। प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा को बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.