यूपी: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया, जानिए कौन हैं जयप्रकाश निषाद

यूपी: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया, जानिए कौन हैं जयप्रकाश निषाद

यूपी: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया, जानिए कौन हैं जयप्रकाश निषाद

Google Image | जयप्रकाश निषाद

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को बैठक करके उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस उपचुनाव में जयप्रकाश निषाद को मैदान में उतारा है। जयप्रकाश निषाद अभी उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। वह देवरिया से विधायक हैं।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने मंगलवार की दोपहर उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जयप्रकाश निषाद उम्मीदवार बनाए गए हैं। जयप्रकाश निषाद अभी योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री हैं। जयप्रकाश मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उम्र 60 वर्ष है। 2017 में अखिलेश प्रताप सिंह के बाद उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इससे पहले भी वह 1996 से 2002 तक विधायक रह चुके हैं। तब वह अनुग्रह नारायण सिंह के बाद इस सीट पर चुने गए थे। 1991 के विधानसभा चुनाव में भी जयप्रकाश निषाद ने जीत हासिल की थी। इस तरह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जयप्रकाश निषाद भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं।

जयप्रकाश निषाद की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश प्रताप सिंह को 26,789 मतों से पराजित किया था। योगी आदित्यनाथ सरकार में जयप्रकाश निषाद को पशुधन विकास, मत्स्य पालन, राज्य संपत्ति और शहरी विकास विभाग में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल में निषाद समाज को अपने साथ जोड़े रखने के लिए पहले जयप्रकाश निषाद को राज्य सरकार में मंत्री बनाया। अब उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है। 

चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि जयप्रकाश निषाद का जीतकर राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है। भारतीय जनता पार्टी के पास उन्हें जिताने के लिए पर्याप्त संख्या में विधायक हैं। ऐसा भी हो सकता है कि विपक्षी पार्टियां जयप्रकाश निषाद के सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारें और वह निर्विरोध निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंच सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.