BREAKING: यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए

BREAKING: यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए

BREAKING: यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए

Twitter | उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो गए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके यह जानकारी खुद ही साझा की है। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लें। स्वतंत्र देव सिंह चिकित्सकों की सलाह पर अपने घर में क्वारंटाइन हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब से करीब 1 घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भारत जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जानकारी दी थी कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है। अमित शाह को भी इलाज के लिए डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है। अब से कुछ थोड़ी देर पहले ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी यह जानकारी साझा की है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर बताया कि उनमें कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखे थे। इसके बाद उन्होंने जांच करवाई। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया है।

चिकित्सकों की सलाह पर अपने घर में क्वारंटाइन हो गए हैं। स्वतंत्र सिंह ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लें। अचानक से भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं में संक्रमण पाए जाने के कारण पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान-परेशान हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें।"

आपको बता दें कि दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर कमला रानी वरुण का रविवार की सुबह निधन हो गया है। कमला रानी वरुण को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। अंततः रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई है। कमला रानी वरुण की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश सरकार समेत तमाम केंद्र सरकार के मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुख जाहिर किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.