UP Board Results 2020 : बागपत की रिया जैन दसवीं और अनुराग मलिक बारहवीं के टॉपर

UP Board Results 2020 : बागपत की रिया जैन दसवीं और अनुराग मलिक बारहवीं के टॉपर

UP Board Results 2020 : बागपत की रिया जैन दसवीं और अनुराग मलिक बारहवीं के टॉपर

Tricity Today | Up Results Topper

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार की दोपहर 12:30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। बड़ी बात यह है कि बागपत के एक ही स्कूल के दो बच्चों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में टॉप की हैं। दसवीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक ने उत्तर प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। यह दोनों बच्चे बागपत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राएं हैं।इस उपलब्धि से बागपत जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हाई स्कूल में रिया जैन ने यूपी टॉप किया है। वह बागपत के श्रीराम एसएम इंटर की स्टूडेंट हैं। उन्हें 96.67% अंक मिले हैं। अभिमन्यु वर्मा ने दूसरे स्थान हासिल किया है। उन्हें 95.83% प्रियंका मिले हैं वह बाराबंकी के श्री साईं इंटर कालेज के छात्र हैं।योगेश प्रताप सिंह पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर आए हैं वह बाराबंकी में ही सद्भावना इंटर कालेज जीवल के छात्र हैं उन्हें 95.33% अंक मिले हैं। 

12वीं में भी बागपत के श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत के छात्र अनुराग मलिक ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अनुराग मलिक को
 97% अंक मिले हैं। प्रांजल सिंह दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें 96% अंक मिले हैं। प्रांजल सिंह प्रयागराज में एसपी इंटर कालेज शिकरो के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में तीसरे स्थान पर उत्कर्ष शुक्ला रहे हैं। उत्कर्ष को 94.80% अंक मिले हैं। वह औरैया के श्रीगोपाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं।

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा, इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 30,24,480 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,86,339 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। इस तरह दोनों परीक्षाएं 56,10,819 परीक्षार्थियों ने दी थी। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 7,783 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। वर्ष 2019 की तुलना में 517 केंद्र अधिक बनाए गए थे। जबकि वर्ष 2008 के सापेक्ष 766 केंद्र अधिक बनाए गए थे। बोर्ड परीक्षा की निगरानी करने के लिए वेबकास्टिंग का इस्तेमाल किया गया था। जिसके लिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करवाए गए थे। 

दिनेश शर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा का आयोजन करने के लिए क्लासेज में एक लाख 94 हजार वॉइस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिन पर राज्य में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जा रही थी। प्रदेश का कोई परीक्षा केंद्र ऐसा नहीं था, जिसकी सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ बदलने या उत्तर पुस्तिकाओं को बाहर से लिखी हुई दूसरों से बदलने की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए पहली बार क्रमांक युक्त और 4 रंगों वाली उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा संवेदनशील जिलों में सिली हुई उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग में लाई गई थी। 

परीक्षार्थियों और अभिभावकों की जिज्ञासा और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए पहली बार टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया गया था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमण के कारण प्रदेश में घोषित लॉकडाउन जैसी चुनौती के बावजूद 52,57,135 परीक्षार्थियों की 2,82,93,304 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1,40,755 परीक्षकों ने 23 दिन में कर दिया है। जिसकी बदौलत आज हम लोग यह परीक्षा परिणाम घोषित कर पा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.