BREAKING: आनन्दीबेन पटेल को एमपी का अतिरिक्त चार्ज, लालजी टण्डन बीमार हैं

BREAKING: आनन्दीबेन पटेल को एमपी का अतिरिक्त चार्ज, लालजी टण्डन बीमार हैं

BREAKING: आनन्दीबेन पटेल को एमपी का अतिरिक्त चार्ज, लालजी टण्डन बीमार हैं

Google Images | UP Governer Anandiben Patel

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को रविवार की देर रात मध्य प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अब वह अगली स्थाई नियुक्ति तक या मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के वापसी करने तक मध्य प्रदेश की गवर्नर भी बनी रहेंगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आजकल बीमार हैं और वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

केंद्र सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजकीय व्यवस्थाओं को देखने के लिए उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को वहां का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आजकल बीमार हैं और इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन से ठीक पहले मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी और वहां भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल करके सरकार बनाई है। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

ऐसे में राज्य को नियमित राज्यपाल की जल्दी ही आवश्यकता होगी। लिहाजा, लालजी टंडन के स्वस्थ होकर वापस लौटने या किसी अन्य व्यक्ति के बतौर राज्यपाल नियुक्त होने तक आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश राजभवन में बतौर कार्यवाहक राज्यपाल काम करेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.