BREAKING: यूपी के होमगार्ड मिनिस्टर और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना संक्रमित हुए

BREAKING: यूपी के होमगार्ड मिनिस्टर और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना संक्रमित हुए

BREAKING: यूपी के होमगार्ड मिनिस्टर और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना संक्रमित हुए

Google Image | Chetan Chauhanl

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। चेतन चौहान में संक्रमण के लक्षण देखने के बाद उनका टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। चेतन चौहान यूपी के होमगार्ड मिनिस्टर हैं।

होमगार्ड्स मुख्यालय के कई कर्मचारियों के बाद अब विभागीय मंत्री चेतन चौहान भी कोरोना पाजिटिव निकले हैं। शनिवार की सुबह सिविल अस्पताल से उनकी जांच की गई थी। चेतन चौहान को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान अमरोहा से विधायक हैं और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.