योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, यूपी के सभी जिलों में सीनियर आईपीएस पुलिस का कामकाज परखेंगे, 75 नोडल अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, यूपी के सभी जिलों में सीनियर आईपीएस पुलिस का कामकाज परखेंगे, 75 नोडल अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, यूपी के सभी जिलों में सीनियर आईपीएस पुलिस का कामकाज परखेंगे, 75 नोडल अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Google Image | Yogi Adityanath

डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 75 अफसरों को जिलों में भेजा जा रहा है gangaसरकार ने इन नोडल अफसरों को 11 बिंदुओं पर समीक्षा करने को कहा है gangaआईपीएस अफसर जिलों से लौटकर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देंगे gangaइन रिपोर्ट के आधार पर जिलों में तैनात अफसरों की किस्मत तय की जाएगी

कानपुर कांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  जिलों में पुलिस के कामकाज  का पता लगाने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस के कामकाज की जांच-पड़ताल करने के 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजने का फैसला लिया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस समीक्षा के दायरे में नोएडा और लखनऊ की पुलिस कमिश्नरेट भी शामिल हैं। इन सीनियर आईपीएस अफसरों में उप महानिरीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया सभी जिलों में पुलिस विभाग की समीक्षा होगी। इसके लिए सरकार ने सभी 75 जिलों के नोडल अफसर नियुक्त किए हैं। 75 जिलों के लिए 75 नोडल आईपीएस अफसर बनाए गए हैं। ये आईपीएस अफसर 2 दिन तक जिलों में रहकर समीक्षा करेंगे। आने वाले शनिवार और रविवार को सभी अफसर आवंटित जनपदों में रहेंगे। इनमें डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के आईपीएस अफसरों को यह जिम्मेदारी सौपी गई है।

लखनऊ और नोएडा कमिश्नरेट की समीक्षा होगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों में पुलिस के कामकाज की समीक्षा करने का फैसला लिया है। लिहाजा इस समीक्षा के दायरे में नोएडा और लखनऊ की पुलिस कमिश्नरेट को भी शामिल किया गया है। दोनों जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा अपर पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान करेंगे। नोएडा की समीक्षा संजय सिंघल को सौंपी गई है। सरकार की ओर से दिए गए 14 बिंदुओं पर ये नोडल अफसर समीक्षा करेंगे।

समीक्षा में मिलने वाला स्कोर तय करेगा अफसरों की किस्मत

सरकार की ओर से 14 बिंदु समीक्षा के लिए दिए गए हैं। नोडल अफसर जिलों में जाकर इन 14 पॉइंट्स के सापेक्ष जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह को सौंपेंगे। शासन का कहना है कि नोडल अधिकारियों से मिलने वाली इन रिपोर्ट के आधार पर ही जिलों में कप्तान का भविष्य तय होगा। जिन जिलों की रिपोर्ट अच्छी नहीं होगी, वहां बड़ा फेरबदल सरकार करेगी। जिन जिलों की रिपोर्ट अच्छी आएगी, वहां तैनात अधिकारियों का खास ख्याल रखा जाएगा।

कानपुर कांड के बाद सरकार ने फैसला लिया

कानपुर में विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ और उसके बाद हुई एक के बाद एक गलतियों ने सरकार का ध्यान पुलिस अधिकारियों की लापरवाही और महकमे में फैली अव्यवस्था पर खींचा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने पूरे राज्य में पुलिस विभाग की ओवरहालिंग करने का फैसला लिया है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों की योग्यता और संवेदनशीलता का पता लगाने का प्रयास सरकार कर रही है। जो अधिकारी सरकार के पैरामीटर पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें सुधारने के लिए एक खास योजना भी बनाई जा रही है।

इन 11 बिंदुओं पर जिले में पुलिस अधिकारी समीक्षा करेंगे

  • सामाजिक समीकरण और शासनादेशों को दृष्टिगत रखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की थाना स्तर पर तैनाती की गई है या नहीं। 
  • थानाध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों की निर्धारित समयावधि के उपरांत नियमों के सापेक्ष तैनाती की समीक्षा की जाएगी।
  • सक्षम अधिकारी से अनुमोदित सूची के अनुसार थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है या नहीं।
  • खराब छवि वाले थाना स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा की जाएगी। 
  • जनपद में बनाई गई टॉप-10 अपराधियों में नगर क्षेत्र के किसी एक थाने के टॉप टेन अपराधी, ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची की समीक्षा की जाएगी।
  • जनपद के सक्रिय अपराधियों की सूची की समीक्षा की जाएगी। उस पर टिप्पणी भी देनी होगी। 
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में जब्त की गई संपत्तियों के विवरण की समीक्षा और उनका आकलन किया जाएगा। 
  • महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और पोक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत अपराधों की विवेचना ट्रायल और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। यह देखा जाएगा कि क्या जनपदीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में इन लोगों के बारे में चर्चा नियमित रूप से हो रही है या नहीं। क्या मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। इन बिंदुओं पर आईपीएस अधिकारी तथ्यात्मक टिप्पणी देंगे। 
  • अभियोजन की कार्यवाही में गवाह समय से अदालतों में प्रस्तुत हो रहे हैं या नहीं हो रहे हैं। मुकदमों की पैरवी पुलिस की ओर से सही ढंग से की जा रही है या नहीं की जा रही है। 
  • इसकी भी समीक्षा की जाएगी और आईपीएस अफसर टिप्पणी लिख कर शासन को भेजेंगे। 
  • कोविड-19 जून को लेकर शासन की ओर से दिए गए आदेशों का पुलिस दृष्टिकोण से पालन करवाया जा रहा है या नहीं करवाया जा रहा है। 
  • जनपद में आम जनता और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मास्क धारण किया जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग के आदेशों का पालन किया जा रहा है, रात्रि कर्फ्यू और दोपहिया वाहनों पर सवारी के प्रतिबंधों का पालन करवाया जा रहा है, चेकिंग की जा रही है।

कौन अफसर किस जिले में भेजा गया

  1. लखनऊ ग्रामीण, आईजी अनिल कुमार राय
  2. रायबरेली, एडीजी पीसी मीणा
  3. उन्नाव, एडीजी नीरा रावत 
  4. हरदोई, एडीजी एसके माथुर 
  5. सीतापुर, एडीजी रेणुका मिश्रा
  6. खीरी, आईजी लक्ष्मी सिंह 
  7. अयोध्या, एडीजी एसएन साबत 
  8. बाराबंकी, आईजी जवाहर लाल त्रिपाठी
  9. सुल्तानपुर, एडीजी पियूष आनंद 
  10. अंबेडकर नगर, आईजी डॉ संजीव गुप्ता 
  11. अमेठी, एडीजी एलवी एंटोनी देव कुमार 
  12. कानपुर नगर, एडीजी बीपी जोगदंड 
  13. कानपुर देहात, एडीजी जयनारायण सिंह 
  14. औरैया, आईजी विजय भूषण 
  15. कन्नौज, आईजी डॉ एन रविंदर 
  16. फतेहगढ़, आईजी मोहित अग्रवाल 
  17. इटावा, आईजी विजय प्रकाश 
  18. ललितपुर, डीजी असित कुमार पंडा 
  19. झांसी, एडीजी डॉ संजय तरडे 
  20. जालौन, आईजी सुभाष सिंह बघेल 
  21. बरेली, एडीजी अभय कुमार प्रसाद 
  22. बदायूं, डीआईजी राजेश कुमार पांडे 
  23. पीलीभीत, एडीजी अविनाश चंद्र 
  24. शाहजहांपुर, आईजी सत्येंद्र कुमार सिंह 
  25. मुरादाबाद, आईजी कमल सक्सेना 
  26. बिजनौर, आईजी रामकुमार 
  27. अमरोहा, डीजी ब्रजराज मीणा 
  28. रामपुर, आईजी रमित शर्मा 
  29. संभल, एडीजी एसबी शिरोडकर 
  30. बागपत, आईजी प्रवीण कुमार 
  31. मेरठ, एडीजी संदीप सालुंके 
  32. गाजियाबाद, एडीजी विनोद कुमार सिंह 
  33. बुलंदशहर, एडीजी राजीव कृष्णा 
  34. हापुड़, आईजी अमित चंद्रा 
  35. सहारनपुर, एडीजी राजीव सभरवाल 
  36. मुजफ्फरनगर, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल 
  37. शामली, एडीजी अंजू गुप्ता 
  38. आगरा, डीजी आनंद कुमार 
  39. मथुरा, एडीजी अजय आनंद 
  40. फिरोजाबाद, डीजी आरके विश्वकर्मा 
  41. मैनपुरी, आईजी ए सतीश गणेश 
  42. अलीगढ़, डीजी आरपी सिंह 
  43. एटा, डीआईजी, प्रीतिंदर सिंह 
  44. हाथरस, एडीजी राजा श्रीवास्तव 
  45. कासगंज, डीजी सुजान वीर सिंह 
  46. प्रयागराज, एडीजी पीवी रामा शास्त्री 
  47. फतेहपुर, आईजी केपी सिंह 
  48. कौशांबी, एडीजी एमके बशाल 
  49. प्रतापगढ़, एडीजी प्रेम प्रकाश 
  50. हमीरपुर, आईजी दीपक रतन 
  51. महोबा, आईजी धर्मवीर 
  52. बांदा, डीआईजी दीपक कुमार 
  53. चित्रकूट, डीजी विश्वजीत महापात्रा 
  54. गोरखपुर, एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर 
  55. महाराजगंज, डीआईजी मोदक डी राजेश राव 
  56. कुशीनगर, एडीजी दावा शेरपा 
  57. देवरिया, एडीजी केपीएस कुमार 
  58. सिद्धार्थ नगर, एडीजी अशोक कुमार सिंह 
  59. बस्ती, आईजी अमिताभ यश
  60. संत कबीर नगर, आईजी आशुतोष कुमार 
  61. बहराइच, आईजी पदमजा चौहान 
  62. गोंडा, डीजी विजय कुमार 
  63. श्रावस्ती, आईजी नवनीत सिकेरा 
  64. बलरामपुर, डीजी चंद्रप्रकाश 
  65. वाराणसी, एडीजी दीपेश जुनेजा 
  66. गाजीपुर, एडीजी आशुतोष पांडे 
  67. चंदौली, एडीजी असीम अरुण 
  68. जौनपुर, आईजी विजय सिंह मीणा 
  69. संत रविदास नगर, आईजी पियूष श्रीवास्तव 
  70. मिर्जापुर, एडीजी जकी अहमद 
  71. सोनभद्र, एडीजी बृजभूषण 
  72. आजमगढ़, एडीजी विजय कुमार मौर्या 
  73. मऊ, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे 
  74. बलिया, एडीजी सुनील कुमार गुप्ता 
  75. लखनऊ नगर, डीजी डॉक्टर डीएस चौहान 
  76. गौतम बुध नगर, एडीजी संजय सिंघल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.