BIG BREAKING: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया

BIG BREAKING: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया

BIG BREAKING: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया

Tricity Today | यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस द्वारा बसों की आवाजाही के मुद्दे पर पार्टी नेताओं के विरोध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजने से पहले कोरोना टेस्ट करवाया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके बाद गुरुवार को उन्हें स्थाई जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

मंगलवार की शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को कोर्ट ने साढ़े चार बजे 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर यूपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों का इंतजाम किया था। जिसकी सूची उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी गई थी। इस सूची में अनियमितता पाई गई, जिसके आधार पर अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप कुमार सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। 

आगरा में इन लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। लिहाजा, आगरा न्यायालय ने निजी मुचलके के आधार पर इन लोगों को जमानत दे दी। लेकिन उसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने इन लोगों को आगरा में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गुरुवार की सुबह अजय कुमार लल्लू को लखनऊ न्यायालय में पेश किया गया। गैर जमानती धाराएं होने के कारण उन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.