Uttar Pradesh COVID-19 Cases : आज 4,412 नये मरीज सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 3.82 लाख हुई

Uttar Pradesh COVID-19 Cases : आज 4,412 नये मरीज सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 3.82 लाख हुई

Uttar Pradesh COVID-19 Cases : आज 4,412 नये मरीज सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 3.82 लाख हुई

Google Image | Uttar Pradesh COVID-19 Cases

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 4,412 नये मरीज सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,82,835 पहुंच गयी है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालो का आंकड़ा बढ़कर 5,517 हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,086 है, जबकि 3,20,232 रोगी ठीक हो गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को एक लाख 56 हजार नमूनों के परीक्षण किये गये और अब तक प्रदेश में कुल 94 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.