उत्तर प्रदेश शासन ने 10 आईपीएस अधकारियों के तबादला किए, 7 जिलों में नए एसपी तैनात, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने 10 आईपीएस अधकारियों के तबादला किए, 7 जिलों में नए एसपी तैनात, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने 10 आईपीएस अधकारियों के तबादला किए, 7 जिलों में नए एसपी तैनात, देखें पूरी लिस्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगातार चौथे दिन राज्य में प्रशासनिक फेरबदल किया। शनिवार देर रात जहां योगी सरकार ने छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया वहीं, रविवार देर रात 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया।इसमें सात जिलों बरेली, जौनपुर, गोंडा, महराजगंज, श्रावस्ती, मऊ व कासगंज के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। हाल ही में मऊ के एसपी बनाए गए मनोज कुमार सोनकर को अब कासगंज का एसपी बना दिया गया है।

नाम कहां थे कहां गए
रोहित सिंह सजवान एसपी, महराजगंज एसएसपी, बरेली
राजकरन अय्यर एसपी, गोंडा एसपी, जौनपुर
शैलेष कुमार पांडेय एसएसपी, बरेली एसपी, गोंडा
प्रदीप गुप्ता एसपी विजिलेंस, लखनऊ एसपी, महराजगंज
अरविन्द कुमार मौर्या एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ एसपी श्रावस्ती
अनूप कुमार सिंह एसपी श्रावस्ती   ं एसपी श्रावस्ती                                सेनानायक 23वीं पीएसी मुरादाबाद
अशोक कुमार तृतीय एसपी जौनपुर    एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ
घुले सुशील चंद्रभान  एसपी कासगंज     एसपी मऊ
मनोज कुमार सोनकर एसपी मऊ एसपी कासगंज
कुंवर अनुपम सिंह   सेनानायक 23वीं पीएसी मुरादाबाद एसपी विजिलेंस लखनऊ

 

इससे पहले योगी सरकार ने शनिवार देर रात छह आईएएस अफसरों को ट्रांसफर कर दिया था। इसमें से अमित कुमार सिंह विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अब जिलाधिकारी कौशांबी पर तैनात किया। मनीष वर्मा जिलाधिकारी कौशांबी से विशेष सचिव बेसिक शिक्षा भेजे गए। आनंद कुमार सिंह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से जिलाधिकारी बांदा के पद पर तैनात किए गए। अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी बांदा से जिलाधिकारी मऊ बनाए गए। शुक्रवार को मऊ के डीएम बनाए गए राजेश पांडे का तबादला निरस्त कर उन्हें कल प्रतीक्षा में डाल दिया गया था। वहीं, नेहा शर्मा विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग से एसीईओ नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.