उत्तर प्रदेश : प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बबराला कस्बे में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी के के सरोज ने बताया कि गुन्नौर कोतवाली इलाके में स्थित बबराला कस्बे की लोहिया कॉलोनी में सुमित गुप्ता (25 वर्ष) नामक युवक ने अपनी प्रेमिका भूरी (20 वर्ष) को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.